रायगढ़, 11 अगस्त2021/ प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना वर्ष 2020-21 के अंतर्गत कलेक्टर श्री भीम सिंह की अध्यक्षता में 10 अगस्त 2021 को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में समिति के समक्ष प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना प्राप्त 2 ऋण आवेदनों को विचारार्थ रखा गया। साक्षात्कार उपरांत 2 ऋण आवेदनों को बैंक शाखाओं को अग्रेषित किए जाने हेतु अनुमोदित किया गया।
समिति की बैठक में उप संचालक कृषि, सहायक संचालक उद्यानिकी, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी रायगढ़, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला स्त्रोत व्यक्ति, सरपंच ग्राम पंचायत कापू, सरपंच ग्राम पंचायत सरवानी उपस्थित रहे।

