बालाछापर गौठान में महिलाओं के लिए बकरी शेड, मुर्गी शेड और ड्राईविंग प्रशिक्षण पंजीयन के लिए कार्यालय भी खोला जा रहा है
जशपुरनगर 11 अगस्त 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज जशपुर विकासखंड के बालाछापर और सारूडीह गौठान का निरीक्षण करके स्व सहायता समूह की महिलाओं किए जा रहे कार्यों के गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। सारूडीह गौठान लगभग 3.50 एक्ड़ और चारागाह को 4 एक्ड़ में विकसित किया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी, जनपद सीईओ जशपुर श्री प्रेम सिंह मरकाम उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बालाछापर गौठान का भी निरीक्षण किया और बकरी पालन, मुर्गी पालन करने के लिए बनाए जा रहे शेड के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। बालाछापर गौठान में बकरी पालन और मुर्गी पालन के लिए शेड तैयार किया जा रहा है और महिलाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों में शामिल करने के लिए अलग से शेड 4 लाख के लागत से शेड निर्माण किया जा रहा है। बालाछापर गौठान में ड्राईविंग प्रशिक्षण संचालित करने वाले महिलाओं के लिए कार्यलाय भी खोला जा रहा है जहां महिलाएं बैठकर ड्राईविंग प्रशिक्षण लेने वाले लोगों का पंजीयन का कार्य करेंगी। महिलाओं को रेशम से धागा बनाने के लिए भी स्वरोजगार से गौठान में जोड़ा जा रहा है। इनके लिए भी अलग से शेड तैयार किया गया है।
सारूडीह गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए शेड तैयार किया जा रहा है। महिलाएं यहां पर टी-शर्ट पर प्रिंटिंग का कार्य करेंगी। साथ ही ब्रेड बनाने का कार्य भी समूह को दिया जा रहा है। महिलाओं के लिए शेड निर्माण कार्य को 13 अगस्त तक पूर्ण करने सख्त निर्देश दिए गए हैं।

