जशपुरनगर 12 अगस्त 2021/जिला कलेक्टर श्री महादेव कावरे द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधानों के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों को प्रयोग करते हुए प्राकृतिक आपदा के एक प्रकरण में आकस्मिक मृत्यु होने कारण मृतक के परिजन हेतु 4 लाख की आर्थिक सहायता एवं अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसके अंतर्गत कुआं के पानी में डूबने से 17 जनवरी 2021 को मुनेश्वर नाग पिता भीठल साय उम्र 35 वर्ष ग्राम पंगसुवा विकासखंड पत्थलगांव की आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम बारिश मृतक की पत्नी श्रीमती सुशीला हेतु 4 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत प्रदान की है।

