मै उनकी हूँ स्वच्छ चाँदनी,वो मेरे है धवल चाँद , मै उनके मन्दिर की घंटी,वो मेरी पूजा की थाल ! मै उनके हाथ का मौली,वो मेरी माँग का सिन्दूर , मै उनके दिल की धड़कन,वो मेरी माथे का गुलाल !!
मै सितारों की टिमटिम,हैं वो जुगनुओं भरी रात , मै उनके आँगन की तुलसी,महकाती सारा दिन रात ! तुमसे मिलकर मेरा मधुबन,महक उठा जिनसे कायनात , जीवन पथ पर साथ चलेंगे,तुमसे मिलती है ख़ैरात !!
प्यार लुटाते वो दिन रात,जैसे हो तारों की बारात , संग सदा मै साथ रहूँ,कभी ना होना क़ैद से आज़ाद ! तुमसे ही मेरा सारा संसार,हो तुम जीवन के बहार , हर पल मिलता तुमसे प्यार ही प्यार !! …..✍️ सुषमा पटेल
Post navigation
Previous: ढिमरापुर क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण व सड़क निर्माण को लेकर 13 सितम्बर को भाजपा का धरना प्रदर्शनआज दिनांक 11 सितंबर 2021 को स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में भाजपा द्वारा बैठक रखी गई जिसमें रायगढ़ सहित ढिमरापुर क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण व सड़को की जर्जर हालत को देखते हुए सड़क निर्माण कराने के विषय को लेकर भाजपा नेताओ व कार्यकर्ताओं द्वारा चर्चा की गई। शहर भाजपा के संवाद प्रमुख कृष्ण कुमार केशरवानी ने बताया कि स्थानीय भाजपा नेताओ की उपस्थिति में फैसला लिया गया कि जनता से जुड़े इस जन हित समस्या के मुद्दे को लेकर दिनांक 13 सितंबर 2021, दिन सोमवार, को दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा "धरना प्रदर्शन" किया जाएगा।जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल जी व वरिष्ठ सदस्यों के मार्ग दर्शन में, राष्ट्रीय व प्रदेश भाजपा प्रभारियों के नेतृत्व में श्रीकांत सोमवार, गुरुपाल भल्ला, विवेक रंजन सिन्हा, मुकेश जैन, कौशलेश मिश्रा, आशीष ताम्रकार, बबल पांडे, रथू गुप्ता, विलिष गुप्ता, श्रीमती पूनम सोलंकी, सुभाष पांडे, गुरविंदर घई, मंजुल दीक्षित, रविंद्र भाटिया, अरुण कतोरे, आलोक सिंह, अशोक यादव, शीनू राव, विकाश केडिया, पवन शर्मा, मनोज शर्मा, गौतम चौधरी, शशि शर्मा, शीला तिवारी, सुषमा खलखो की उपस्थिति रहेगी। आज की इस अहम बैठक में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ज्ञानेश्वर गौतम, शहर महामंत्री डिग्री लाल साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंदर भाटिया, अजा मोर्चा प्रदेश सदस्य राकेश रात्रे,आईटी सेल जिला संयोजक अंशु टुटेजा, शहर उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, शहर मंत्री नरेंद्र ठेठवार, शहर मंत्री शकुंतला रतेरिया, भुवनेश्वर साहू, राकेश सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष मितेश शर्मा, शाहिल मनिहार, युवा मोर्चा महामंत्री सतनाम सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री ऐश अग्रवाल, दिलदार सिंह, चोखरज सिंह ठाकुर, संतोष साहू, विकास यादव, तरनजीत भाटिया, अभिलाष कछवाहा, निकुंज शर्मा, मो. हैदर खान रजा, जाफर मालिक, हेमकांत साहू, OBC मोर्चा अध्यक्ष कैलाश यादव, आकाश शर्मा, जुगनू सिंह राठौर आदि पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।