रायगढ़, 14 सितम्बर 2021/ स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खरसिया, रायगढ़, पुसौर, बरमकेला, सारंगढ़, तमनार, लैलूंगा, घरघोड़ा एवं धरमजयगढ़ हेतु स्वीकृत व्याख्याता जीवविज्ञान (हिन्दी माध्यम), व्याख्याता गणित (हिन्दी माध्यम), व्याख्याता वाणिज्य(हिन्दी माध्यम), व्याख्याता सामाजिक अध्ययन एवं शिक्षक विज्ञान/गणित (हिन्दी माध्यम) के पदों पर प्रतिनियुक्ति हेतु जिले में कार्यरत शासकीय विद्यालयों के इच्छुक व्याख्याता एवं शिक्षक 17 सितम्बर 2021 तक अपना सहमति पत्र, वरिष्ठता सूची अथवा नियुक्ति आदेश (नव नियुक्त व्याख्याता/शिक्षक) के साथ आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अंग्रेजी माध्यम शाखा में जमा कर सकते है।

