पीएम मोदी के हमशक्ल को देखकर लोग धोखा खा गए
रेलवें स्टेशन पर अचानक पीएम मोदी के हमशक्ल को देखा फिर किया सचमुच के पीएम मोदी समझ बैठे उनसे मिलने के लिए भीड़ इकट्ठी हो गई ,जब पता चला की पीएम मोदी नही उनके हम शक्ल है तब जाकर भीड़ धिरे धिरे कम होने लगा, सोच सकते है पीएम मोदी के चाहने वाले आज भी बहुत है,*
हाथ में ट्रॉली ब्रीफकेस लेकर पीएम मोदी ट्रेन से कहां जा रहे हैं? ना साथ में सुरक्षाकर्मी और ना ही भीड़भाड़, अकेले कहां चल दिए? मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को अचानक कई लोग एक-दूसरे से सवाल करने लगे। असल में ये लोग धोखा खा गए हैं। इन्होंने पीएम मोदी को नहीं उनके हमशक्ल को देखा था। खैर, इसमें उनकी गलती नहीं, यह शख्स ना सिर्फ पीएम मोदी का हमशक्ल है, बल्कि कपड़े, दाढ़ी और हाव-भाव सबकुछ हूबहू पीएम मोदी जैसा ही है।
पीएम मोदी के इस हमशक्ल का नाम है लालाजी देवारिया। अक्सर लोग इन्हें देखकर धोखा खा जाते हैं। चेहरा तो मिलता ही है, कद-कठी, चाल और हाव भाव भी पीएम मोदी जैसा। पहनावे और लंबी दाढ़ी तो इन्हें पूरी तरह पीएम मोदी जैसा दिखाते हैं। यह बताने पर भी कि ये पीएम मोदी नहीं उनके हमशक्ल हैं, दादर स्टेशन पर लोग विश्वास नहीं कर पा रहे थे।

