पत्थलगांव को भी जिला घोषित करें- इन्नोसेंट कुजूर बसपा जोन प्रभारी
रायगढ़(न्यूज)। सालो से तहसील पत्थलगांव को जिला बनाने की मांग को लेकर लगातार धरना व मांग भी जारी है। बसपा जोनप्रभारी इन्नोसेंट कुजूर व बसपा के पदाधिकारी गणों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है, अपने ज्ञापन में विभिन्न तहसीलो को लगातार जिला बनाये जा रहे है उसके लिए राज्य सरकार को बधाई शुभकामनाएं दी है और मुख्यमंत्री को अपने ज्ञापन मे ध्यान केन्द्रित किया है कि पत्थलगांव जशपुर जिले के अन्तिम छोर में स्थित है पत्थलगांव जो कि अनुसूचित क्षेत्र 5 वी अनुसूची में है क्षेत्र की जन आकाक्षाओं ,जनसुविधा प्रशासनिक कसावट की दृष्टि से नये जिला गठन मुख्यालय तथा नये सेटअप की मांग के साथ पुख्ता औचित्यपूर्ण दावा किया गया है पत्थलगांव भौगोलिक स्थिति मौसम ,कृषी पैटर्न ,वनोउद्योग खनिज संपदा आवागमन ,शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार , आदिवासी संस्कृत, बोली भाषा पूजा ,विशवास, परंपरा ,तथा व्यवसाय को दृष्टिगत रखते हुए पत्थलगांव को जिला बनाने के लिए।क्षेत्रवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
है।

