पूर्व जिला भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष व महिला नेत्री ने पत्रकारिता को बताया ब्लैकमेलिंग कर पैसे कमाने वाला काम…,प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत ने पत्रकारिता को बदनाम करने वाली महिला नेत्री की इस घोर आपत्तिजनक टिप्पणी पर दिया अल्टीमेटम, माँफी माँगे वरना मजबूरन उनके खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई जाएगी FIR
रायगढ़ – पत्रकार जगत ने हमेशा परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो अपने कर्तव्य को बखूबी पूरी शिददत के साथ निभाया है। अन्याय,अत्याचार शोषण के विरूद्ध आवाज बुलंद करने के कारण पत्रकारिता समाज के एक मजबुत स्तंभ के रूप में जाना जाता है लेकिन पिछले कुछ दिनों से कुछ छद्म राजनौतिक लोगों द्वारा सोशल मंच में पत्रकारिता पर अनर्गल टीका टिप्पणी कर जिले के पत्रकारिता जगत को नीचा दिखाने का कुत्सित प्रयास करते हुए छवि धूमिल करने का कार्य किया जा रहा है।
ताजा मामले में पूर्व जिलाभाजपा उपाध्यक्ष व निगम चुनाव के दौरान संभवतः जमानत जप्त हो चुकी महिला नेत्री ने अपने सोशल मंच में कमेंट के दौरान पत्रकारिता को ब्लैकमेलिंग कर पैसा कमाने का व्यवसाय बताया। भाजपा महिला नेत्री के पत्रकारिता को बदनाम करने वाले इस टिप्पणी से पत्रकारिता जगत में खासा आक्रोश है।
प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत ने पत्रकारिता को बदनाम करने वाली महिला नेत्री की इस घोर आपत्तिजनक टिप्पणी पर दिया अल्टीमेटम
प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत ने भाजपा महिला नेत्री के पत्रकारिता को बदनाम करने वाले इस बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी पर कहा है कि राजनीति से जुड़े लोगो को संयम व मर्यादा का पालन करना चाहिए। पत्रकारिता को लेकर भाजपा महिला नेत्री ने जिस प्रकार की टिप्पणी की हैं वो न सिर्फ अशोभनीय हैं बल्कि बर्दाश्त करने योग्य भी नहीं हैं और अगर उनके द्वारा माँफी नहीं माँगा गया तो मजबूरन प्रेस क्लब रायगढ़ को इनके खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने को बाध्य होना पड़ेगा।
बता दें कि कल जिलाभाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने भी सोशल मंच में पोस्ट के दौरान “छद्म पत्रकार’ का उल्लेख किया गया था जिला भाजपा अध्यक्ष की इस टिप्पणी को लेकर भी मीडिया में खासा आक्रोश है। माना जा रहा है कि सोशल मंच पर बतौर विपक्ष जिला भाजपा जिला अध्यक्ष निशाने पर है इसी वजह से उनके समर्थकों में इस तरह की बौखलाहट देखी जा रही हैं।

