पैन इण्डिया आउटरीच प्रोग्राम का शुभारंभ आज
रायगढ़, 1 अक्टूबर2021/ आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत पैन इण्डिया आउटरीच अभियान 2 अक्टूबर से 14 नवम्बर 2021 का शुभारंभ 2 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भारत के महामहिम राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में तथा उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति एवं मुख्य संरक्षक नालसा, विधि मंत्री विधि एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार, कार्यपालक अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा। जे.एम.एफ.सी.वास्ते/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री भास्कर मिश्रा ने बताया कि शुभारंभ कार्यक्रम को नालसा के यू-ट्यूब चैनल के साथ दूरदर्शन एवं टेलीविजन चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

