रायगढ़ । एनटीपीसी तलाईपाली कोल परियोजना में रेल पथ निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि पर मुआवजा निर्धारण के विवाद को लेकर वर्ष 2019 एवं 2020 को किये गये आमरण अनसन पर निराकरण नहीं होने पर पुनः द्वितीय वर्ष 02 अक्टूबर 2021 को आमरण अनसन करने के लिए मजबूर किसान सुधीर गुप्ता पिता श्याम लाल गुप्ता, ग्राम कोतरलिया निवासी आज से दो वर्ष पूर्व अपने आवेदन के निराकरण को लेकर 02 अक्टूबर 2019 एवं 2020 को कलेक्टर परिसर रायगढ़ में आमरण अनसन किया गया था जहां राजस्व के अधिकारियों द्वारा निराकरण का पूर्ण आश्वासन देकर आमरण अनसन समाप्त कराया गया था परंतु आज 3 वर्ष होने पर भी निराकरण नहीं हुआ है जिससे विवस होकर पुनः तृतीय बार 02 अक्टूबर 2021 को निराकरण न होने तक अनिश्चितकालीन आमरण अनसन किसान द्वारा किया जा रहा है जहां किसी भी प्रकार की अनहोनी होने का संपूर्ण जिम्मदार किसान ने शासन एवं प्रशासन को ठहराया है।

