चालू है पैच वर्क का कार्य
रायगढ़, 4 अक्टूबर2021/ छाल से हाटी तक की खराब सड़कों के संबंध में समाचार पत्र में खबरे प्रकाशित हुई थी। जिसके संबंध में कार्यपालन अभियंता लो.नि.वि.रायगढ़ संभाग ने बताया कि छाल से हाटी मार्ग का निर्माण एस.ई.सी.एल.विभाग द्वारा किया गया था। वर्तमान में इस मार्ग का रख-रखाव लोक निर्माण विभाग संभाग रायगढ़ के अंतर्गत है। विगत 15-20 दिनों से अत्यधिक वर्षा होने के कारण मार्ग में कही-कही पर गड्ढे हो गए है, जिनका मरम्मत कार्य प्रारंभ किया जा चुका है।
पत्थलगांव-धरमजयगढ़-हाटी-छाल-खरसिया-डभरा-चंद्रपुर मार्ग जिसकी लंबाई 102.50 कि.मी. 19092.19 लाख रुपये सीजीआरआईडीसीएल के अंतर्गत स्वीकृत है। निविदा की कार्यवाही प्रगति पर है। शीघ्र ही मार्ग का उन्नयन किया जाएगा।

