शिक्षा के क्षेत्र मे लायंस/ लीनेस दिव्य ऊर्जा ने किये विभिन्न आयोजन सेवा सप्ताह के पाँचवे दिन
समाज सेवा मे अग्रणी भूमिका निभाने वाले लायन / लीनेस दिव्य ऊर्जा क्लब ने शिक्षा के क्षेत्र मे ग्रामीण क्षेत्र में शासकीय माध्यमिक शाला धनागर तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनागर मे विभिन्न आयोजन किये जिसकी जानकारी अनीता कपूर द्वारा दी गई, सर्वप्रथम निबंथ प्रतियोगिता करवाई गई जिसका विषय
गाधीजी के सपने को कीजिये साकार ,स्वचछता हो देश मे आपार दिया गया जिसमे 6 वी से लेकर 12 तक के 150 बच्चो ने भागीदारी दी।
तत्पश्चात अगली प्रतियोगिता पेटिंग की थी जिसमे भी छात्र-छात्रों ने भाग लिया जिसका विषय था
पेटिग के माध्यम से स्वचछता जागरूकता
निबंध प्रतियोगिता करवायी गयी दोनो प्रतियोगिताओ से मिडिल से तीन 9वी 10वी से तीन तथा 11वी व 12वी से तीन इस प्रकार दोनो प्रतियोगिताओ मे 12 बच्चो को विजेता चुना गया प्रथम आने वाले बच्चो को घङी प्राइज मे दी गई बाकी सभी विजेताओं को भी आकर्षक प्राइज दिये गये तथा सभी 150 छात्र’- छात्राओं को पेन प्रोत्साहन हेतू दिये गये तत्पश्चात शाला मे से 14 जरुरतमंद बच्चो के लिए स्कूल बैग दिये गये।
बच्चो के लिये भी भरपूर नाश्ते की वयवस्था की गई थी जिसमे पोहा, जलेबी, व फल दिये गये शाला के प्रिंसिपल श्री राजेन्द्र मेहर जी ने क्लब के सभी सदस्यों का आभार वयक्त किया इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चो का उत्साह बढता है तथा दोबारा आने के लिए आग्रह किया ताकि बच्चो की प्रतिभा को निखारने का और मौका मिल सके। बच्चे बहुत ही खुश नजर आ रहे थे!
कार्यक्रम की सफलता का श्रेय अनीता कपूर, किरण उराव, रेखा केसरी, मीरा पासवान, बसंती सरकार, रमा अग्रवाल, रश्मि यादव, सावित्री गुप्ता, तथा प्रिया चौहान व अन्य सदस्यो का रहा ।

