June 3, 2026
शहीद परिवार का हुआ सम्मान, समाजसेवा के लिए नागरिकों का हुआ सम्मानकलागुरु वेदमणी सिंह ठाकुर का हुआ...
छात्रों के मूलभूत दक्षता विकास करने में गर्मी की छुट्टी का करें उपयोग-कलेक्टर श्री भीम सिंहरायगढ़, 25...

कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश
होली मिलन या अन्य किसी भी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध
जारी आदेश के उल्लंघन करने वालों पर होगी दण्डात्मक कार्यवाही
रायगढ़, 25 मार्च2021/ कोरोना वायरस पॉजिटिव प्रकरणों संख्या में लगातार वृद्धि को देखते हुए कलेक्टर श्री भीम सिंह ने दण्ड प्रक्रिया सहिता 1973 की धारा 144, आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30, 34 सहपठित एपिडेमिक एक्ट, 1987 यथासंशोधित 2020 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये आदेश जारी कर होली मिलन या अन्य किसी भी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन को आगामी आदेश पर्यन्त प्रतिबंधित कर दिया है। होलिका दहन के दौरान सैनिटाईजर, फिजिकल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का उपयोग करने की शर्त का कडाई से पालन करते हुये अधिकतम 05 व्यक्ति उपस्थित रह सकेगें। जिला रायगढ़ अन्तर्गत सभी पर्यटन स्थलों में आम जनता का प्रवेश आगामी आदेश पर्यन्त प्रतिबंधित रहेगा। सार्वजनिक स्थलों में फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क का उपयोग करना अनिवार्य है। उल्लंघन की दशा में राज्य शासन द्वारा समय-समय पर निर्धारित अर्थदण्ड अधिरोपित किया जा सकेगा। अर्थदण्ड देने से इंकार करने पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
समस्त प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम एवं त्यौहार, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक, खेलकूद, मेला, समारोह अथवा अन्य किसी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रतिबंधित रहेगा। धार्मिक स्थल केवल व्यक्तिगत पूजा के लिए खुले रहेगें। व्यक्तिगत/एकल रूप से धार्मिक स्थल/संस्थान में प्रवेश किया जा सकेगा, परन्तु किसी प्रकार का सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन नही किया जायेगा। विवाह/अंत्येष्टि/दशगात्र अथवा उससें संबंधित आवश्यक कार्यक्रम में फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क का कड़ाई से उपयोग की शर्त के अधीन अधिकतम 50 व्यक्तियों को ही शामिल होने की अनुमति होगी। कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों को समय-समय पर हाथ धोना/सैनिटाईज करना अनिवार्य होगा तथा कार्यक्रम के लिए नियमानुसार जिला दण्डाधिकारी/ अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अथवा अनुविभागीय दण्डाधिकारियों से लिखित अनुमति प्राप्त करना होगा।
समस्त प्रकार के सभा, धरना, रैली, जुलुस अथवा सार्वजनिक प्रदर्शन आगामी आदेश पर्यन्त प्रतिबंधित रहेगें। दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों मे दो अथवा चार व्यक्ति ही बैठ सकेगें। डीजे, नगाड़ा अथवा अन्य समस्त प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग आगामी आदेश पर्यन्त प्रतिबंधित रहेगा। अन्य राज्यों से हवाई यात्रा, रेल अथवा सड़क मार्ग से जिले में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों को 07 दिवस होम क्वारंटाईन में रहना अनिवार्य होगा। सार्वजनिक स्थलों, सिनेमा हॉल एवं मॉल्स में आने-जाने वालों की दैनिक जांच की जावेगी एवं कोविड गाईडलाईन का पालन करना होगा। यदि किसी व्यक्ति को सर्दी, खॉसी, बुखार, सॉस लेने में तकलीफ, स्वाद या गंध महसुस नही होना, दस्त, उल्टी या शरीर में दर्द की शिकायत हो, तो निकटतम केन्द्र में कोविड-19 जांच कराना तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक होम क्वारेटाईन रहना अनिवार्य होगा। रिपोर्ट पॉजिटिव होने तथा होम आईसोलेशन हेतु अनुमति प्रदान किये जाने पर अनुमति की शर्तो का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा।
यदि किसी क्षेत्र में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की सघनता पायी जाती है तो उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया जावेगा तथा उक्त क्षेत्र के सभी व्यक्तियों को कंटेनमेंट जोन संबंधी समस्त दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। इस आदेश द्वारा दी गई सशर्त अनुमति को छोड़कर सार्वजनिक स्थलों में 05 से अधिक व्यक्तियों का एकत्रित होना आगामी आदेश पर्यन्त प्रतिबंधित रहेगा।
रायगढ़ जिले में कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना वायरस निगरानी, जांच, निरीक्षण दल द्वारा भौतिक परीक्षण, संगरोध और इलाज से संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को यदि कोई भी व्यक्ति सहयोग देने से इंकार करता है अथवा वांछित जानकारी देने से इंकार करता है या निगरानी दल के निर्देशों का पालन नही करता है अथवा इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो वह व्यक्ति भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 270 सहपठित एपिडेमिक डिसीजेंज एक्ट, 1897 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के अधीन दण्ड का भागी होगा। यह आदेश आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेशहोली मिलन...
Read More Read more about कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

मोर घर, मोर शहर, सुघ्घर रायगढ़
देश में आक्रमकता की राजनीति पूरे उफान पर है। ऐसे मे छत्तीसगढ़ भाजपा के यूथ आईकॉन ओ.पी.चौधरी का यह वक्तव्य कि विपक्ष मे ही सही पर हम सकारात्मक राजनीति करेंगे धूप मे एक ठंडी बयार का एहसास दिलाता है। इन्सान जब जीतता नहीं तब वह सीखता जरूर है यह मंत्र उन पर पूरी तरह लागू होता है। आज अपने ईर्द-गिर्द देखिए, सोशल प्लेटफार्म पर नजरें दौड़ाएं तो राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे की टांग नहीं पजामा तक खींचने को तत्पर हैं वैसी स्थिति मे रायगढ़ की राजनीति के लिए ओपी का यह वक्तव्य एक सुखद संयोग है।
अब जरा अपने शहर की बात करें तो रायगढ़ स्वच्छता सर्वेक्षण की रेस मे है। होना तो यह था कि हम सब रायगढ़वासी ऐड़ी-चोटी का जोर लगा देते इसे टॉप में लाने के लिये लेकिन कर क्या रहे हैं हम? शहर सौन्दर्यीकरण के लिए जगह-जगह उकेरी जा रही सुन्दर तस्वीरों को एक सिरे से खारिज कर सड़कों के व्यवस्था और सुन्दरता की बातें करने लगते हैं। सड़कें तो हर शहर और शहरवासियों की लाईफ लाईन होती हैं। हमसे जादा निर्माणकर्ताओं के लिए। सड़कें तो बेशक बनेंगी बस कैसी बनेगी यह देखने वाली बात होगी। अब तक तो महज पढ़ा और देखा भी है कि पहली बारिश मे सड़कों ने निगम की पोल खोली। ऐसी हेडलाइन पढऩे को न मिले तो बेहतर। हमने अपने प्रतिनिधि इन्हीं सपनों और आशाओं की पूर्ति करने के लिऐ चुने थे कि कम से कम ये अपने वार्ड की मूलभूत सुविधाओं के साथ उसे सुन्दर बनाने की पुरजोर कोशिश करें। क्या यह भाव हम सभी मे मौजूद है?
मोर शहर, मोर घर, सुघ्घर राइगढ़ जब निगम आयुक्त ने सर्वेक्षण तक अपनी सेलरी न लेने की बात कह डाली है तब जनप्रतिनिधियों और जनता का भी कुछ तो कर्तव्य बनता है भाई।
एक बहुत पुरानी घटना का उल्लेख करना चाहूंगी। 1965 के युद्ध मे पाकिस्तान की करारी शिकस्त के बाद जब ताशकंद समझौते का प्रयास चल रहा था तब पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल अयूब खान से बीबीसी के संवाददाता मार्क टली ने पूछा जब आप भारत के प्रधानमंत्री शास्त्री जी से मिलेंगे तो आप दोनों मे क्या बातें होगी। छ: फुटिये जनरल ने जवाब दिया था शास्त्री वो छोटे कद का ईन्सान? मुझसे क्या बात करेंगे वे। यही सवाल कुछ दिनों बाद मार्क टली ने शास्त्री जी से पूछी तो उस पाँच फुटिये प्रधानमंत्री का जवाब था कि जनरल ने सच ही कहा कि हम दोनों वहां क्या बात करेगें मार्क? वे अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे और मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व करूंगां वहां। फर्क बस यह होगा कि वह झुककर मुझसे बाते करेंगे और मै सर उठाकर अपने देश का प्रतिनिधित्व करुगां। मेरे लिऐ यही गर्व की बात होगी।
इन तीनों वृत्तांत के परिप्रेक्ष्य अलग-अलग जरूर हैं लेकिन इन तीनों मे गहरी समानता है। सकारात्मक सोच और कार्य के प्रति अपनापन। अगर हम सचमुच अपने शहर को सुन्दर और स्वच्छ बनाना चाहते हैं तो इसी सकारात्मक सोच के साथ अपनेपन का भाव लाना होगा।
आशा त्रिपाठी
asha.kmt@gmail.com

मोर घर, मोर शहर, सुघ्घर रायगढ़देश में आक्रमकता की राजनीति पूरे उफान पर है। ऐसे मे छत्तीसगढ़...
Read More Read more about मोर घर, मोर शहर, सुघ्घर रायगढ़

ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए 6400 रु किया फ़ाईन नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे दुपहिया में अपने टीम...
● आरोपी से 2 लाख रूपये कीमती 6 बाइक जप्त…. बाइक चोरी मामले में आज चक्रधरनगर पुलिस...