माघी पुन्नी मेला में शामिल हुए पूर्व विधायक हृदयराम राठिया
? लैलूंगा व तमनार क्षेत्र के जनता को माइनिंग स्कूल की विशेष आवश्यकता है – हॄदयराम
लैलूंगा :- विकास खण्ड लैलूंगा के ग्राम पंचायत गंजपुर के आश्रित ग्राम मड़िया कछार के माघी पुन्नी मेला में लैलूंगा विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हॄदयराम राठिया कार्यक्रम में शामिल हुए । जहाँ क्षेत्र की आम जनता तथा युवाओं ने पूर्व विधायक हृदयराम राठिया को अपने बीच पाकर जोशीला स्वागत किया गया। पूर्व विधायक हॄदयराम राठिया ने इस दौरान कब्बड्डी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किये। कबड्डी ग्राम प्रतियोगिता में प्रथम विजेता बिरसिंघा की टीम रही तो वहीं द्वितीय पुरस्कार ग्राम बुढ़िया एवं तृतीय पुरस्कार कटकलिया की टीम दिया गया। वहीं श्री राठिया ने माघी मेला में आयोजित नाटक प्रतियोगिता का भी शुभारम्भ किया गया। इस दौरान श्री राठिया ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित किये। क्षेत्रीय ग्रामीणों के द्वारा इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाने की मांग पर पूर्व विधायक श्री राठिया ने कहा कि यहां इंग्लिश मीडियम स्कूल हर ब्लाक में छत्तीसगढ़ सरकार के सवेदनशील मुखिया भूपेश बघेल ने खोल दिया है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर बेहतर हो सके श्री राठिया ने कहा कि इस क्षेत्र में एक माइनिंग स्कूल की अति आवश्यकता है। क्योंकि यह पूरा क्षेत्र में कोयला खदान व उद्योग से भरा पुरा हुआ है। यहाँ के बेटे बेटियों व युवाओं को माइनिंग से सम्बंधित पढ़ाई कराये जाने की जरूरत है। छत्तीसगढ़ के मुखिया से आने वाले समय मे मांग करेंगे की यहाँ माइनिंग स्कूल खोले जायें जिससे की यहाँ के युवाओं को आसानी से खदानों तथा उद्योगों ने आसानी से रोजागर मिल सके। कार्यक्रम में श्री राठिया के साथ लैलूंगा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश डगला, पार्षद बाबुलाल बंजारे, दर्शन साव, धर्मेन्द्र बानी, राज पटेल सहित तमनार क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

