पुसौर के रनभांठा में अवैध शराब निर्माण कर रहे आरोपी से 35 लीटर महुआ शराब जप्त….
● मौके पर रखे हुये 200 किलो महुआ पास का पुसौर पुलिस की नष्टीकरण…. *रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी लखन पटले के मार्गदर्शन पर जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा पर विशेष अभिशन के तहत कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम *आज दिनांक 18.02.2022 को* थाना प्रभारी पुसौर उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा *ग्राम रनभांठा में* अवैध शराब भट्ठी पर महुआ शराब बनाये जाने की मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ के साथ आज दिनांक 18.02.2022 को रेड कार्रवाई किया गया । मौके पर शराब बनवा रहे *आरोपी नील सागर यादव पिता गुरूदेव यादव उम्र 21 वर्ष ग्राम रनभांठा थाना पुसौर* को पकड़ा गया । आरोपी से पूछताछ पर अवैध बिक्री के लिये शराब बनाना स्वीकार किया जिसके कब्जे से *35 लीटर महुआ शराब की जप्ती* की गई है । मौके पर बोरियों में शराब बनाने के लिये रखा हुआ करीब 200 किलो महुआ पास का पुसौर पुलिस टीम द्वारा नष्टीकरण किया गया है । थाना प्रभारी पुसौर द्वारा ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया है ।


