पत्थलगांव में एसबीआई एटीएम से एटीएम का फ़ेरबदल कर 40 हजार उड़ा ले गए बदमाश
पत्थलगांव । पत्थलगांव शहर स्थित एसबीसआई एटीएम से एटीएम कार्ड का फेरबदल कर एक व्यक्ति के खाते से अज्ञात बदमाशों ने 40 हजार रुपये की उड़ा ले गया । घटना बीते मंगलवार की है । घटना की जानकारी उन्हें तब हुई जब बुधवार को खाता में पैसा की जांच किया तो उनका पैसा खाता में नही था । जिसे देख उनका होश उड़ गया । घटना के बाद उन्होंने आज पत्थलगांव थाने में लिखित आवेदन देकर चोरों पर कार्यवाही की मांग की है । मिली जानकारी के अनुसार कापू थाना क्षेत्र के क्रिन्धा गांव निवासी विनोद अगरिया ने लिखित आवेदन में बताया कि धरमजयगढ़ सेंट्रल बैंक बांर्च में उनका माता दिलवती आगरिया का खाता खुला है । पैसा की जरूरत होने पर माता का एटीएम लेकर पत्थलगांव के रायगढ़ रोड स्थित एसबीआई एटीएम से पैसा निकालने व जांच करने आए थे । जहां उन्होंने अंदर प्रवेश कर अपना पैसा चेक किया तो उसमें 39,250 रुपये बैलेंस था । जहां उनके द्वारा 5 हजार का बिथड्र कर रहा था, इसी बीच एक व्यक्ति भी अंदर खुसकर गया और उसका एटीएम निकाल कैंसल बटन दवा दिया, जिसका विरोध करने पर वह व्यक्ति पुनः लगा दिए इसी बीच उक्त व्यक्ति के द्वारा एटीएम बदलकर भाग निकला । जिसके बाद एटीएम की मदद से तीन बार में 39,250 रुपये निकाल लिया । विनोद ने बताया कि तीन लोग था, एक मुंह में गमछा लपेटे हुए था । जो पल्सर बाइक से रायगढ़ की ओर भाग निकला । घटना के बाद उन्होंने इसकी लिखित शिकायत पत्थलगांव थाने में की है। जहां पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है ।
शुक्रवार को टीआई एन राठिया ने बताया कि पीड़ित का आवेदन पर 420 का मामला दर्ज आगे की कार्यवाही किया जा रहा है ।


