सरिया नदी के पास अनियंत्रित होकर यात्री बस खाई में उतरकर पेड़ से टकराई,सवारियों को आई मामूली चोटें
धरमजयगढ़ सरियानाला के पास आज सवारियों से भरी एक यात्री बस अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जा उतरी और एक पेड़ से टकराकर रुक गई जिससे एक बड़ी दुर्घटना घटते घटते रह गई वही इस दुर्घटना में बस में सवार सवारियों को मामूली चोटें आई है।आपको बता दें घटना ढाई बजे के लगभग की है जिसमे रायगढ़ से पत्थलगांव जा रही सवारियों से भरी जोशी बस जैसे ही धरमजयगढ़ के नजदीक सरिया नदी के पास पहुचीं थी की ब्रेकर में जम्प लगने से बस के स्टेरिंग क्रॉस टूट गया जिससे बस अनियंत्रित जो गई और सड़क से उतर कर सीधे खाई के तरफ गिरने लगी गनीमत यह रह की सामने एक सरई के पेड़ से जा टकराई जिससे बस पेड़ से टकरा कर रुक गई वहीं इस दुर्घटना में यात्रियों को मामूली चोटें आई है।


