8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मानदेय वृद्धि की घोषणा करे सरकार,आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सहायिकायों के लिये होगा यही सही सम्मान
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2022 को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रायपुर शंकर नगर बीटीआई मैदान मे बड़े धुम धाम से दो दिवसीय महि लाओ के लिये कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा। 8 मार्च को उत्कृष्ट कार्य करनेवाले आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं का सम्मान के लिये भी चयन किया गया।
संघ के प्रान्तीय संयोजक देवेन्द्र पटेल प्रान्ताध्यक्ष सरिता पाठक उप प्रान्ताध्यक्ष अनिता नायक और प्रान्तीय सचिव सुमन द्वारा संयुक्त रूप से सरकार से मांग की गई है आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सहायिकाओ को विशाल गत तीन वर्ष से एक फूटी कौड़ी राज्य सरकार द्वारा नही बढ़ाया गया। यहां एक लाख कार्यकर्त्ता सहायिकाये सरकार का ध्यानाकर्षण के लिये 10 दिसम्बर 2021 से 16 दिसम्बर 21 तक राजधानी रायपुर मे जबरजस्त धरना प्रदर्शन किया गया था।
मान.मुख्य मंत्री जी से 15 दिसम्बर को प्रतिनिधि मण्डल का भेट और आश्वासन के धरना रैली स्थगित किया गया था। दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाये दिवंगत भी हुये। तीन माह बीत जाने के बाद भी मानदेय मे वृध्दि नही होने से क्षुब्ध हैं।
संघ पदाधिकारियो द्वारा यह भी इच्छा ब्यक्त की गई है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओ का सही मायने मे सम्मान तब होगा जब जीने लायक वेतन और चुनावी जन घषोणा पत्र पूरा होगा। हम आशा करते है कि माननीय मुख्यमंत्री जी 8 मार्च को मानदेय वृद्धि की घोषणा जरूर करेगे। उक्त तिथि को मानदेय वृध्दि की घोषणा नही की जाति है पुनः संघर्ष की रणनीति तय की जाएगी।

