गायत्री चेतना केंद्र पत्थलगांव में अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा नारी जागरण कार्यशाला हुआ सम्पन्न
पत्थलगांव । पत्थलगांव के बीटीआई चौक स्थित गायत्री चेतना केंद्र पत्थलगांव में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में नारी जागरण कार्यशाला का आयोजन किया गया । जहां सैकड़ों महिलाओं के उपस्थित में संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार की 21वीं सदी स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया जा रहा है । इसी कड़ी में कार्यक्रम में मुख्य रूप से साधना आंदोलन, स्वास्थ्य सवंर्धन, पर्यावरण, स्वालम्बन, व्यसंन मुक्ति एवं कुरुति उन्मूलन,के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया और कार्ययोजना बनाकर गांव- गांव जाकर नारियों के उत्थान के लिए गोष्टी (दिप यज्ञ) किया गया । और आज गायत्री चेतना केंद्र पत्थलगांव में नारी जागरण कार्यशाला संपन्न किया गया । अंत मे भोजन प्रसाद सभी को वितरण किया गया । इस कार्यक्रम में पवन अग्रवाल, डीआर चौहान, रत्नाकर खूंटियां गनेस्वर बेहरा,महेश यादव, तोरेन्द्र यादव, अंजनी नामदेव,रवि खूंटियां, जशपुर से नारी जागरण कार्यक्रम में हुलिका पाठक निद्रावती चौहान, निरंजना श्रीवास, जिला प्रभारी श्रीमति पार्वती चौहान,विकासखंड प्रभारी पत्थलगांव सुमित्रा भगत,अपर्णा नामदेव सोनिया, गुप्ता माधुरी, यादव जानकी, तारा बेहरा सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल हुए।

