कल शहर में श्री रामनवमी भव्य शोभा यात्रा का निकलेगी
रायगढ़ – रायगढ़ में रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर हर साल की तरह इस साल भी 10 अप्रैल को भव्य शोभा यात्रा निकालकर प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जायेगा रामनवमी आयोजन समिति के कार्यालय में प्रेस वार्ता की गई श्री रामनवमी आयोजन समिति के सदस्यों ने 10 अप्रैल को निकलने वाली शोभा यात्रा के संबंध में जानकारी दी।
रायगढ़ में रामनवमी की शोभा यात्रा की तैयारी पूरी हो गई है
श्री रामनवमी आयोजन समिति के बैनर तले निकलने वाली शोभा यात्रा में कई समाज के लोगों की सहभागिता रहेगी बता दें कि रायगढ़ में विगत 9 वर्षों से रामनवमी की शोभायात्रा निकाली जा रही है वहीं कोरोना महामारी के कारण दो वर्षो से रामनवमी की शोभायात्रा नहीं निकाली जा सकी थी हालांकि अब कोरोना के प्रकोप से राहत के बाद इस साल आयोजन किया जा रहा है यह भी बलरामपुर का माहौल हुआ भगवामय, रामनवमी पर विशाल शोभायात्रा की तैयारीदो साल बाद यह आयोजन हो रहा है, इसीलिए उत्साह भी दोगुना देखा जा रहा है इस बार केरल आर्ट की 20 अलग-अलग भगवान की प्रतिमाएं रहेगी इसके अलवा बनारस से शिवलिंग का मूर्तिशिल्प मंगवाया गया है, जिसमे भगवान शिव और पार्वती के भेष में कलाकार होंगे साथ ही उज्जैन से 8 फुट की कद काठी का रूप लिए बजरंग बली रूपी कलाकार को भी बुलाया गया है जो अपने शरीर की श्रेष्ठता का प्रदर्शन शोभा यात्रा के दौरान करेंगे इसके अलावा महाकाली को भी बुलाया गया है जो अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी
छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिले से 4 पावर जोन और 2 डी.जे पार्टी रहेंगी 30 समाज की झांकिया रहेंगी 10 अप्रेल को 3 बजे नटवर स्कूल के मैदान से भव्य रूप में रामनवमी शोभा यात्रा निकलेगी और शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए रामलीला मैदान में समाप्त होगी श्री रामनवमी आयोजन समिति की तैयारी को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार की शोभा यात्रा भव्य और ऐतिहासिक होने वाली है।
पूरा शहर भगवा रंग में रंग चुका है
शहर के चारो ओर रामनवमी शोभा यात्रा के बैनर पोस्टर लगे हुए दिख रहे हैं। रायगढ़ में रामनवमी शोभा यात्रा को हर वर्ष बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। इस वर्ष भी कुछ अलग देखने को मिलेगा

