रायगढ़ -/छाल टॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘पुष्पा’ की तरह लाल चंदन की लकड़ी की तस्करी कर रातोरात मालामाल होने का मामला इन दिनों छाल रेंज में भी देखने को मिल रहा है यहां एक जनप्रतिनिधि बेखौफ होकर वनों की अंधाधुंध कटाई कर लकड़ी तस्करी को अंजाम देने में लगा है। वहीं
छाल रेंज में इमारती लकड़ी की तस्करी किस कदर हावी है इस तस्वीर को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है। सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक यहां इमारती पेड़ो को नाका की मिलीभगत से काटा जाता है और खुलेआम घर के पीछे आरा लगाकर चिरान निकाला जाता है मामला है छाल रेंज के कटाई पाली का जहा एक बी डी सी रोहित राठिया के द्वारा इस अवैध कार्य को अंजाम दिया जा रहा है।इस मामले हमारे प्रतिनिधि को बताया गया की बी डी सी रोहित राठिया विभाग के कर्मचारी की मदद से इमारती पेड़ों को काटकर अपने घर की बाड़ी में आरा लगाकर चौखट अलमारी बनवाता है और बिक्री करता है।आपको बता दे की इस बात को लेक पूर्व में विभाग से भी शिकायत की गई किंतु विभाग के अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई जिसके बाद ग्रामीण ने इसकी जानकारी प्रेस को दी हैं।
छाल रेंज में नाका की मदद से BDC रोहित राठिया दे रहा अवैध लकड़ी तस्करी को अंजाम

