दो ट्रक कोयले की हेराफेरी मामले में अधिकारी ने कहा जल्द होगा खुलासा, सत्तापक्ष के भी नाम सामने आने की संभावना
धरमजयगढ़ -दो ट्रक कोयले की हेराफेरी मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है और पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। इस संबंध में धरमजयगढ़ थाना प्रभारी विजय पैंकरा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट के आधार पर 4 नामजद व अन्य आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों से पूछताछ के बाद जैसे जैसे तथ्य सामने आते जाएंगे उसके अनुसार इस अपराध में संलिप्त सभी आरोपितों पर विधिसंगत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के द्वारा दो ट्रकों में से एक खाली ट्रक बरामद कर लिया गया है।
बता दें कि प्रार्थी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार दिनांक 10 अप्रैल 2022 को कोयला जामपाली खदान से प्रेमनगर धरमजयगढ़ रेलवे साइडिंग परिवहन करने हेतु दो (18 चक्का वाली) ट्रक से भेजा गया था। परंतु दोनों गाड़ी रेलवे साइडिंग नहीं पहुंची। अन्य गाड़ियों के ड्राइवर व लोगों से पता करने पर बताया कि साइडिंग में दोनों गाड़ी नहीं पहुंची है। कहीं दूसरी तरफ चली गई है। तब कंपनी के लोगों के द्वारा गार्ड पवन कुमार साहू पिता दादू लाल साहू ग्राम पुरुगा तथा सागर साहू पिता सहदेव साहू से पूछने पर बताया कि 2 ट्रक का कोयला को रेलवे साइडिंग प्रेमनगर नहीं लाये हैं। लेकिन इनके द्वारा उक्त वाहनों की बिल्टी पर्ची में बिना अनलोड किये रिसीविंग करके कोयला को बेच दिया गया।आपको बता दे की इस मामले में कथित तौर पर एक दो सत्ता पक्ष के करीबी लोगों के नाम भी सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि इसका खुलासा पुलिस कार्यवाही के बाद ही हो सकेगा

