● स्कूल में लगे नये बोर पम्प को चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार….
● चोरी का सबमर्सिबल पंप छिपाकर रखे जाने की सूचना पर थाना प्रभारी तमनार किये त्वरित कार्रवाई….
● आरोपियों से 1.5 HP का बोर पम्प बरामद, आरोपियों को भेजा गया रिमांड…. *रायगढ़* । आज दिनांक 11.04.2022 को थाना प्रभारी तमनार उप निरीक्षक जी.पी. बंजारे को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम पाली के सुकालू भूमियां एवं संतराम भूमियां प्राथमिक शाला करमागढ़ में लगा नया बोर पम्प को चोरी कर छिपा रहे हैं जिसे बेचने के लिये कुछ लोगों से चर्चा किये हैं । थाना प्रभारी तमनार ग्राम पाली जाकर दोनों को तलब कर हिरासत में लिया गया जिस पर दोनों पिछले माह स्कूल से 1.5 HP का बोर पम्प चोरी करना स्वीकार किये । आरोपियों के मेमोरंडम पर 1.5 HP अपोलो सबमर्सिबल पंप कीमती 10,000 रूपये का बरामद किया गया है । आरोपियों को चोरी के अपराध में रिमांड पर भेजा गया है । सबमर्सिबल पंप चोरी के संबंध में प्राथमिक शाला करमागढ़ के प्रधान पाठक पुरूषोत्तम प्रधान द्वारा थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि ग्राम पंचायत जोबरो के तरफ से स्कूल में 1.5 HP अपोलो कम्पनी का सबमर्सिबल पम्प 1.5 HP को लगाया गया था जो स्कुल में पम्प से पानी का उपयोग किया जा रहा था । उक्त पम्प को दिनांक 14.03.2022 की रात में कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था । चोरी की रिपोर्ट *अप.क्र. 145/2022 धारा 379,34 IPC* का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी 01. सुकालू भूमिया पिता नेहरू लाल उम्र 39 वर्ष 02. सन्त राम भूमिया पिता सहदेव उम्र 39 वर्ष दोनों निवासी ग्राम पाली थाना तमनार को गिरफ्तार कर चोरी गई , सबमर्सिबल पम्प 1.5 HP बरामद किया गया है । माल मुल्जिम की त्वरित पतासजी में थाना प्रभारी तमनार उप निरीक्षक जी.पी. बंजारे, प्रधान आरक्षक उदय सिंह सिदार, अनूप कुजुर, नंद साय कंवर एवं आरक्षक बसंत तिर्की, शुक्रित डहरिया और कमलेश्वर सिंह राठिया का अहम योगदान रहा है ।

