नाबालिग लड़की को भगा ले गया युवक!
आरोपी के खिलाफ धरमजयगढ़ पुलिस ने किया मामला दर्ज
धरमजयगढ़ थाना में आज एक 16 वर्षीय नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है वहीं परिजनों की रिपोर्ट पर धरमजयगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार लड़की के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री बीते 7 अप्रैल की रात को अचानक घर से गायब हो गई वहीं काफी खोजबीन करने के बाद भी कहीं पता नही चला परिजनों ने बताया की भवरखोल निवासी एक युवक के साथ लड़की की बातचीत होती थी। वहीं परिजनों के काफी तलाश करने के बाद भी लड़की का पता नहीं चला। जिसके बाद आज घटना की रिपोट धरमजयगढ़ थाने में दर्ज कराई गई है। जिसमें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 का मामला दर्ज कर आगे की विवेचना कर रही है।

