श्रमिकों के साथ शोषण करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा — राहूल पटनायक,
रायगढ़। (रायगढ़ अंचल) 1 मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रभारी सारंगढ़ राहुल पटनायक ने सभी मजदूरों को शुभकामनाएं देते हुए, बताया कि मजदूरों कि रक्षा करना हमारा कर्तव्य है, मजदूर हैं तो संसार है, अधितर देखा जा सकता है मकान मालिक व ठेकेदारों उद्योगों द्वारा मजदूरों का शोषण करते हैं उनके मेहनत के मुताबिक मजदूरी नहीं देते हैं वे काम करा कर भूल जाते हैं यैसे लोगों के शिकायत हमारे नेशनल फ्रंट आफ इंडियन ट्रेड यूनियन संगठन से करने का आग्रह किया उन्हें न्याय जरूर मिलेगा हमारे संगठन श्रमिक हित में कार्य करती है उसके मदद के लिए हमेशा अग्रसर रहती है, वहि
नेशनल फ्रंट आफ इंडियन ट्रेड यूनियन के संगठन मंत्री नरेश चौहान ने भी श्रमिकों को मजदूर दिवस कि शुभकामना देते हुए काहा है मजदूर मजबूर नहीं मजदूर हैं उसके साथ शोषण करने वालो को बख्शा नहीं जायेगा हमारा संगठन श्रमिको को न्याय दिलाने के लिए कुछ भी करने पर तैयार है क्यों न हो सड़क पर उतरकर आंदोलन करना पड़े ,इस अवसर पर संगठन के भारी संख्या में पदाधिकारियों व सदस्य गण उपस्थित रहे,

