पत्थलगांव में मनाया गया बोरे वासी दिवस, लोगों ने खाया बोरे वासी
पत्थलगांव । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1 मई को श्रमिक दिवस के अवसर पर लोगों को बोरे बासी खाकर श्रमिकों का सम्मान करने की अपील की थी । इस तारतम्य में जशपुर जिले के पत्थलगांव के कोंग्रेस नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर बोरे बासी खाकर बोरे दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ मानाया गया । पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत तिलडेगा में जिला महामंत्री कुलविंदर सिह भाटिया, बीडीसी साधराम , उपसरपच पूनम अम्बस्थ, श्यामनारायण दास, घनश्याम सिदार, करुण सिंह, आनंद सिंह, धन सिह बाल सिह, अलम साय, भगवान सिंह, बुढन साय, छत्रमोहन यादव सहित अन्य ने बोरे बासी, टमाटर की चटनी, आम का अचार, प्याज, हरि मिर्च खाकर श्रमिकों को सम्मान किया । इस दौरान जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह भाटिया ने कहा कि प्रदेश सहित जिले में अपनी सांस्कृतिक विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुकी है । छत्तीसगढ़ी संस्कृति को जिंदा रखने व श्रमिकों को सम्मान को लेकर प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने आज के दिन बोरे बासी खाने को लेकर अपील की थी । उन्होंने कहा कि बोरे बासी भोजन केवल आहार ही नहीं है बल्कि सर्दी, बुखार में ताकत प्रदान करने की नि: शुल्क दवा भी है। जब लोग कोरोना की भयावह बिमारी से भयभीत थे उस वक्त उन्हें उनके लिए रात का बासी पसिया भात और चटनी ने ही संजीवनी दवा जैसा काम किया था । इनके साथ गांव के अन्य लोगों का साफ कहना था कि उनका यह प्रति दिन का भोजन है। इस मौके पर सभी ने बोरे बासी खाकर अपनी संस्कृति पर गर्व किया ।

