पत्थलगांव शहर में सड़क किनारे से हटाया गया अतिक्रमण
पत्थलगांव । पत्थलगांव शहर में शनिवार को नगर पंचायत व स्थानिय प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई है। शहर के बस स्टैंड चौक के पास दुकानों को तोड़कर हटाने की कार्रवाई की गई। साथ ही अम्बिकापुर मार्ग में दुकानों के बाहर लगे बैनर पोस्टर को हटाया गया साथ ही जब्ती कार्यवाई की गई। अतिक्रमण हटाने के दौरान शहर में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था। नगर पंचायत के द्वारा अतिक्रमण के दौरान समानों की जब्ती की कार्यवाई भी की गई । बता दें कि शहर में इनदिनों दुकानों के आगे दुकानें सजाए जाने से जाम की समस्या बनी रहती है। साथ ही दुर्घनाएं भी हो रही है । जिसके बाद स्थानीय तहसीलदार रामराज सिंह, टीआई एनएल राठिया, नपं सीएमओ जितेंद्र बहादुर पटेल ने संयुक्त मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया । साथ ही लोगों को सड़क के किनारे बैनर पोस्टर व सामनो को न सजाने की समझाईश दी गई ।

