पत्थलगांव के बजरंग कालोनी में सुने घर में चोरों ने मचाया तांडव ले उड़े लाखो रूपये व जेवरात
पत्थलगांव । पत्थलगांव में इनदिनों चोरों का आतंक जारी है । शहर में चोरी की घटना में आम हो चुकी है । शहर अंदर बीते एक माह में चोरों के द्वारा दर्जनों चोरी की घटना को अंजाम देकर असानी से भाग निकला जा रहे है । लेकिन पत्थलगांव पुलिस चोरों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हो रही है । इसी तरह शुक्रवार की दरम्यानी रात आंबेडकर नगर स्थित बजरंग कॉलोनी में तीन घरो में प्रवेश कर चोरो ने जमकर तांडव मचाते हुए लगभग नकदी एवं जेवरातों की चोरी कर ली । चोरों के द्वारा यहां से लगभग 5 लाख से अधिक की चोरी का अंदेशा जताया जा रहा है । कार्यक्रम में गए परिवार के सुने मकान पर चोरों ने धावा बोलकर घर के रखें गहने रुपये सहित लाखों रुपये लेकर चंपत बने । चोरो के द्वारा घटना की करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ चोरों ने कालोनी में निवासरत महिला शिक्षक शोभा शर्मा जो तमता स्कुल में पदस्थ है उनके सुने मकान में ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिए । वही बगल में निवासरत पटवारी कमलेश गुप्ता के सुने घर पर भी चोरो ने कुण्डी तोड़कर चोरी के प्रयास किये है, इसके अलावा कई घरों में घुसकर चोरी की नाकाम कोशिश की गई । घटना के बाद लोगों की जानकारी होने के बाद सूचना पत्थलगांव थाने को दी गई । जहां घटना के एसडीओपी मयंक तिवारी व टीएन एनएल राठिया ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की । घटना के बाद पत्थलगांव पुलिस ने डॉग स्क्वायड व फिंगर स्कैनर टीम को मौके पर बुलाकर मामले की जांच करवाई । फिलहाल पुलिस ने कार्यवाई कर रही है । पुलिस ने जल्द चोरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है । विदित हो की इसी कालोनी से कुछ दिनों पूर्व भी दो मोटरसायकल की चोरी की घटना हो चुकी है । घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त है । लोगों का कहना है कि पूर्व में चोरी की घटना में पुलिस सक्रियता दिखाकर चोरों को गिरफ्तार कर लिए होते तो पुनः यह चोरी नही होता ।

