अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन का जबरजस्त प्रदर्शन कर शासन को ज्ञापन
केंद्र के समान महंगाई भत्ता देय तिथि से, एवम गृह भाड़ा भत्ता की मांग प्रमुख है
घरघोड़ा
छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन का आज तहसील प्रांगण घरघोड़ा में प्रदर्शन कर मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया, राज्य शासन के अधिकारियों,कर्मचारियों को केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता स्वीकृत करने एवम गृह भाडा भत्ता हेतु ज्ञापन सौंपा गया,
तहसील प्रांगण में आज घरघोड़ा के अधिकारी एवं कर्मचारी बहुत ज्यादा संख्या में एकत्र होकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले पहले अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की उसके पश्चात मांग का ज्ञापन सौंपा, आंदोलन के पहले चरण में आज 30 मई को हड़ताल की नोटिस देना था, जिसके तहत बहुत संख्या में कर्मचारी अधिकारियों एकत्र होकर ज्ञापन सौंपा, द्वितीय चरण में 30 जून को अवकाश लेकर राजधानी रायपुर में महा रैली का आयोजन है तृतीय चरण में 25 से 29 जुलाई तक अवकाश लेकर कलम बंद काम बंद हड़ताल चौथा चरण अनिश्चितकालीन हड़ताल का है, घरघोड़ा के संयोजक संतोष पांडेय ने सर्वप्रथम आंदोलन के संबंध में विस्तार से बताया उसके पश्चात राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष केशव पटेल ने आंदोलन में सभी को मांगो के समर्थन में जाने की सलाह दी, पूर्व प्रांतीय सचिव दभिनव सिंह सेवानिवृत्ति के बाद भी ज्ञापन स्थल पर आए और कर्मचाियों का हौसला अफजाई किया महामंत्री कुबेर देवांगन, मंगलेश्वर महंत तृतीय वर्ग अध्यक्ष अश्वनी दर्शन, अनिल चेलक रोहित डनसेना, प्रियंक दुबे, डॉक्टर पैकरा डॉ मिंज, विनोद मैहर, श्रीमती सीमा, भागीरथी प्रधान, मोहन चौहान, विजय पंडा व्याख्याता हरीश चंद्र बेहरा, आशीष शर्मा ,वीर सिंह देवांगन, आज के ज्ञापन कार्यक्रम में अधिकारी एवं कर्मचारियों के उपस्थिति देखकर यह लगता है कि अपनी मांगों के प्रति पूरा कर्मचारी जगह उद्वेलित है एवं समय पर महंगाई भत्ता गृह भाड़ा भत्ता ना मिलने से काफी आक्रोशित है , घरघोड़ा तहसील कर्मचारी एकता एवं आंदोलन के लिए प्रारंभ से ही जाना जाता है।
घरघोड़ा तहसील कार्यालय विकास खंड शिक्षा कार्यालय जनपद कार्यालय कृषि विभाग स्वास्थ्य विभाग एवम बहुत संख्या में शिक्षक की उपस्थिति इस आंदोलन को सफलता प्रदान की, इस उपस्थिति को देखकर लगता है कि 30 जून का महारैली में यहां से बहुत ज्यादा संख्या में अधिकारी कर्मचारी रायपुर जाएंगे।

