अनिल केड़िया द्वारा आम रास्ता पर अवैध कब्जा से सैकड़ों ग्रामीणों कि आवाजाही बंद
रायगढ़ — ग्राम पंचायत कलमी के आश्रित ग्राम कलमीडीपा में लगभग 2500 की जनसंख्या है और हम 25 वर्षों से निवासरत हैं। यहॉं निवासरत अधिकतर अनु. जाति एवं अनु. जनजाति के लोग निवास करते हैं यह कोतरा रोड़ थाना ढिमरापुर बाई पास रोड़ से लगभग एक कि.मी. की दूरी पर स्थित है। और कलमीडीपा से जो मार्ग बाईपास रोड से मिलता है वह इलॉ मॉल के पास स्थित पुलिया के पास मिलता है। इस मार्ग में अनिल केड़िया के द्वारा मलवा गिराकर व वहां का बाउंड्रीवॉल को मार्ग में गिराकर मार्ग को अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। जबकि यह मार्ग वर्षों पुराना है जो खेती किसानी के लिए मंगलूडीपा के लोग निस्तारी हेतु उपयोग करते थे साथ में 2017 में मार्ग हेतु मांग किये जाने पर एस.डी.एम. द्वारा हमें भी इस मार्ग को आबादी जमीन बताकर आने जाने का मार्ग बताया गया था। तब से लोग उस मार्ग का उपयोग करते आ रहे हैं। लेकिन अभी दिनांक 28.05.2022 से मार्ग को अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है।
कलमीडीपा से लगभग 100 बच्चे पढ़ने हेतु रायगढ़ जाते हैं और ग्राम वासियों भी रोजी रोटी के लिए शहर जाते हैं, कलमी डीपा का एकमात्र रास्ता यही है। ऐसी स्थिति में मार्ग का बंद हो जाना पूरा रायगढ़ से कट जाना है और पढ़ने वाले बच्चों का रास्ता बंद हो जाना मतलब शिक्षा से वंचित रह जाना है, जोकि
उक्त विषय पर दिनांक 30.05.2022 को जिला रायगढ़ कलेक्टर जनचौपाल के दिन ज्ञापन सौंपा जा चुका था पर जिला प्रशासन ग्राम वासियों कि समस्या हल नहीं कराया न ही आम रास्ता को बंद करने वाले के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किया है जिससे ग्रामवासियों में आक्रोश पनप रहा है, मोहल्ले वासियों का यह भी कहना हैं जिला प्रशासन अब भी समस्या की कोई हल नहीं निकाला तो ग्राम वासि सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबुर हो जायेंगे जिसकी सारे जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी
भाजपा नेत्री सुषमा खोलखो किया कहते हैं — कलमी डीपा के ग्रामीणों को बार बार आम रास्ता के लिए परेशान किया जा रहा है पूर्व में भी बिल्डरों द्वारा आम रास्ता को अपने बता कर कब्जा कर लिया गया था जिसकी शिकायत जिला प्रशासन को करने पर ग्रामीणों को उस रास्ते के बदले दूसरे जगह रास्ता दिया गया था और विश्वास दिलाया था भविष्य में रास्ता के लिए परेशानी का सामना करना नही पड़ेगा पर वर्तमान में अनिल केड़िया नामक ब्यक्ति द्वारा पुनः आम रास्ता को कब्जा करने के फिराक में लगा है ,जिसकी मंसुबा कभी कामयाब नही होगी , ग्रामीणों के हक के लिए आंदोलन करना पड़े तो भी पिछे नहीं हटूंगी,

