भू माफियाओं के ऊपर पुलिस का जोर नहीं चलता, परेशान पीड़ित परिवार थाना चक्रधर नगर की चौखट पर लगा चुका है हाजिरी, परंतु भूमाफिया पैसे के दम पर कर रहे हैं घेराबंदी
भू माफियाओं के डर से एक परिवार दहशत में जीवन जी रहे हैं पीड़ित परिवार का कहना है कि भूमाफिया के ऊपर चक्रधर नगर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न करने पर उनके मनोबल बढ़ा हूआ है इसलिए निडर होकर धमकी दे रहे है और उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। मना करने पर भू माफिया और उनके गुंडों के द्वारा जमीन मालिक को गाली -गलोज व मार पिट का करने का धमकी देते हुए धमकाया जा रहा है पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक रायगढ़ से गुहार लगाते हुए कहा कि समय रहते हुए भूमाफिया व उनके गुंडों के ऊपर कड़ी कार्यवाही नहीं कि गई तो भविष्य में उनके ऊपर अप्रिय घटना हो सकता है ,जिसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी
रायगढ़ – एक आदीवासी युवक छविलाल पिता पूरण सिंह निवासी पंडरीपानी (पूर्व ) थाना चक्रधर नगर का रहने वाला किसान ने पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को गुहार लगाते हुए ज्ञापन सौंपा है की वर्तमान में उनके भूमि के बगल में एक कॉलोनी का निर्माण हो रहा है जिसे शहर का एक बदनाम सुदा कुख्यात भूमाफिया छोटू सिंधी बना रहा है इसके द्वारा निर्माण स्थल के आसपास की सरकारी और भूस्वामी हक की जमीन पर बलपूर्वक कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है छोटू सिंधी ने इस काम के लिए शहर के दर्जनों गुंडों को लगा रखा है, इनमें से एक विवादित युवक जसपाल निराला जो छोटे अतरमुड़ा का निवासी है , के द्वारा कई बार हमारे परिवार से वाद विवाद क्या गया है ,इसके संबंध में वे पूर्व में भी थाना चक्रधर नगर में लिखित शिकायत दिया गया था परंतु कार्यवाही नही होने पर भूमाफिया छोटू सिंधी और जसपाल निराला की हिम्मत बढ़ गई है , पीड़ित छबिलाल ने बताया कि वे अपने घर के सामने वाली सड़क पर मोटर साइकिल पर था रहा था उसी समय मेरे मोटरसाइकिल रोककर उसे मां बहन की गंदी -गंदी गाली गलौज देने लगा साथ ही मेरे मां को काहा की तेरे बेटे को समझा देना नहीं तो उसके सेठ छोटू सिंधी और वे मिल कर मारकर केलो नदी में फेंकवा देने की धमकी दिया है ,और पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए समय रहते भूमाफिया और उसके गुंडों के ऊपर कार्यवाही करने की मांग की है,


