चन्द्रपुर- चांद के ऊपर बना हुआ जैसे दाग/ जी हां स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल चंद्रपुर के सामने एक पुराना बिजली ऑफिस खंडार नुमा दिख रहा है/ जो कि किसी चांद पर दाग के हिसाब से कम नहीं दिख रहा है /इसको की नवीन जिला सक्ति ओ एस डी नूपुर मैडम ने उसको डिस्मेंटल करके हाता निर्माण करवाने का निर्देश दिया है। पर यह 2 घंटे का डिस्मेंटल का काम आज कई हफ्ते गुजर गए। मगर उक्त जर्जर बिल्डिंग को डिस्मेंटल नहीं किया जा सका है ।मिली जानकारी के अनुसार चंद्रपुर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल आने का संभावना बना हुआ है। जिसको कि लेकर यहां तरह-तरह के तैयारियां की जा रही हैं ।मगर खंडहर नुमा बिल्डिंग को डिस्मेंटल करने में काफी ढिलाई दिख रहा है ।इसको डिस्मेंटल करने के में एक दो आदमियों को इसमें भेज दिया जा रहा है। जोकि थोड़ा बहुत काम करके पतली गली से वे लोग भी निकल जा रहे हैं ।शासन प्रशासन को चाहिए कि स्कूल के जमीन में जो खंडहर पुराना बिजली ऑफिस बना हुआ है उसको 10 मिनट में डिशमेंटल किया जा सकता है। अब इसमें क्या राज छुपा हुआ है यह तो वक्त ही बताएगा बाकी बताया जाता है कि यहां दुकान बनाने का सिलसिला चल रहा था ।जिसको कि अचानक ओएसडी कलेक्टर मैडम का आंख पड़ गया और उसको डिस्मेंटल के लिए निर्देशित कर दिया गया है। अब देखने वाली बात होगी कि उक्त बिल्डिंग डिस्मेंटल होकर इसमें हाता होता है या अधिकारियों का आदेश यूं ही टाल दिया जाता है/ ((आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों का हवा पानी बंद करने की योजना तैयारी की जा रही है /क्योंकि मेन रोड में नगर पंचायत द्वारा उनके खिड़की के आगे दुकान बनाने की योजना बन रही है। जो कि सड़क से 40 फीट की दूरी पर बना है यदि यहां पर दुकानें निकाल दी जाती है। तो विद्यार्थियों को हवा पानी लेना मुश्किल हो जाएगा))


