तारा. चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोरबा- सूरजपुर बॉर्डर के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच जोरदार ठोकर होने से दो कारोबारी भाइयों की मौके पर मौत हो गई, हादसे में कार सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिनका ऊपचार अंबिकापुर अस्पताल में जारी है। घटना के बाद पुलिस ने कार और ट्रक को जप्त कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कार सवार गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) से भिलाई की ओर जा रहे थे। जबकि ट्रक बिलासपुर से अंबिकापुर की ओर जा रही थी । पुलिस ने मृतकों की पहचान कार सवार हरेंद्र यादव और सभापति यादव के रूप में कई है। वही घायल होने वालों का नाम राकेश यादव, बिरेंद्र यादव और राजेंद्र यादव बताया जा रहा है। हादसा तारा बेरियर से 200 मीटर आगे बिलासपुर रोड में सुबह करीब 5:30 बजे हुआ है।

