भारत के मुसलमान अपनी मातृभूमि में कभी भी तालिबानीकरण की मानसिकता को पनपने नही देंगे।
कोई भी धर्म मानवता के खिलाफ हिंसा की इजाजत नहीं देता है। विशेष रूप से, इस्लाम धर्म की शिक्षाएं समाज में शांति के स्त्रोत की तरह काम करती हैं। इंटरनेट पर सामने आए वीभत्स वीडियो में कुछ कट्टर मानसिकता वाले अनैतिक लोगों ने एक गरीब आदमी पर क्रूर हमला किया है जिसे इस्लाम में एक दंडनीय पाप माना गया है। इस्लाम हमेशा से ही शांति के लिए खड़ा है और इस्लाम का सच्चा अनुयायी कभी भी इस अनैतिक कार्य का हिस्सा नहीं हो सकता। कुछ अनैतिक कट्टरपंथी समूह जो हिंसा के रास्ते से ही समाधान ढूंढते हैं मैं उनके कृत्य की दृढ़ता से निंदा करता हूं और निवेदन करता हूं सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। हम इन आतंकवादी दिमाग वाले लोगों के जो जानबूझ कर हमारे देश में अशांति पैदा कर रहे हैं उनके खिलाफ लड़ाई में हम सब सरकार के साथ खड़े हैं।

