सोमवार सप्ताहिक बाजार में सब तरफ सिर्फ गन्दगी और कीचड़ से सना हुवा परिसर
पत्थलगांव सोमवार को जशपुर रोड में लगने वाला सप्ताहिक बाजार परिसर में सब तरफ सिर्फ और सिर्फ गन्दगी v ही गन्दगी ने अपना पैर पसार लिया है। जहां देखिए सिर्फ कीचड़ ही कीचड़ दिखेगा अब आप समझिए की इन गन्दगी और कीचड़ों से होकर सप्ताहिक बजार में पत्थलगांव सहित आसपास के लोग किस तरह पहुँचकर मन मार कर प्रशासन की बेरुखी को समझ रही है। पर और कोई रास्ता भी नही है क्योंकि खाने के लिए सब्जियों की जरूरत हर घर को होती है। और परेशान होते हुए भी जैसे तैसे सप्ताहिक बजार पहुच कर अपने अपने जरूरत के समानो को लोग खरीदते है।
सोमवार को जिस तरह लोगों की काफी भीड़ रहती है। उससे ये समझा जा सकता है। की जिस तरह लोगो की भीड़ रहती है। पर उसके मुकाबले किसी तरह की लोगो को यहां सुविधाये मिलती नजर नही आती है। कारण है। नगर पंचायत की उदासीनता जिससे लोगों को भारी परेशानियों से होकर गुजरते हुए सब्जी खरीदना पड़ता है। पूरे बाजार परिसर में गंदगी इधर उधर फैला हुआ है। कीचड़ से सने रास्तों से चलकर लोगों को सब्जी खरीदना पड़ता है। जिसके लिए नगर पंचायत स्थानीय प्रशासन कोई पहल करता हुआ नहीं दिख रहा है। जिससे लोगों को सप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदना काफी मुश्किल हो रहा है। नगर पंचायत को चाहिए कि वह सप्ताहिक बाजार में इन कीचड़ भरी रास्तों से लोगों को राहत दिलाए जहां-तहां पसरा हुआ गन्दगी को दूर करें जहाँ देखेंगे कीचड़ की भरमार होने से काफी परेशानियां होती हैं। एक और देखें तो नगर पंचायत सफाई करवाने का दम तो भरते रहती है। पर वास्तविकता इससे एकदम अलग है। जमीनी हकीकत यह है। कि आप बाजार के दिन बहुत गंदगी और कीचड़ से होकर सब्जी खरीदने पहुंचते हैं। खास करके महिलाएं इसमें बहुत ज्यादा परेशान होती हैं।पर वो कहे तो किससे क्योकि प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से कोसो दूर होकर अपने कार्य करने में ब्यस्त है। और इस तरह की गंदगी और कीचड़ आम लोगो के लिए मजबूरी बन गया है।
पत्थलगांव नगरपंचायत के उपाध्यक्ष श्याम नारायण गुप्ता ने सप्ताहिक बजार में गन्दगी और कीचड़ में कहा कि आसपास के लोग जो सप्ताहिक बाजार में अपना कूड़ा करकट डाल रहे है। उन्हें नोटिस देकर कार्यवाही की जाएगी और पूरे बाजार परिसर में जो कीचड़ हो गया है। उसे दो से तीन दिनों में मुरुम डलवा कर एकदम ठीक किया जाएगा रही बात बाजार परिसर में गन्दगी की उसे साफ करवाया जाएगा अगले हफ्ते के सोमवार बाजार को स्वयं जाकर पूरे परिसर का निरीक्षण करूंगा अगर कुछ कमी पाई जाती है। तो सबधिंत कर्मचारियों के ऊपर भी कार्यवाही की जाएगी।


