ट्रक की ठोकर से बाइक सवार शिक्षक हुआ गंभीर रूप से घायल, टूटा पैर
पत्थलगांव । पत्थलगांव शहर के रायगढ़ रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट बेलगाम ट्रक की चपेट में आने से एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना बुधवार की दोपहर करीब 4:30 बजे की बतायी जा रही है । मिली जानकारी के अनुसार अम्बेडकरनगर निवासी शिक्षक नंदलाल टांडे प्राथमिक शाला घरजियाबथान स्कूल में पदस्थ है । स्कूल छुट्टी के बाद रायगढ़ रोड स्थित किसी काम हेतु जा रहे थे । इसी बीच अम्बिकापुर की ओर से रायगढ़ जा रही ट्रक क्रमांक संख्या CG08AT-9488 ने शिक्षक नंदलाल टांडे के ठोकर मार दिया । जिससे वें ट्रक के चपेट में आ गए । वही उनके दाए पेड़ पर चक्का चढ़ जाने से पैर का हड्डी बुरी तरह टूट गया है। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने घायल शिक्षक का ईलाज के लिए सिविल अस्पताल पत्थलगांव लाया गया है । जहां प्राथमिक उपचार के बाद रायगढ़ रेफर कर दिया गया है । घटना में घायल के बाइक का परखच्चे उड़ गए है । वही घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । मौके से पुलिस ने ट्रक व चालक को कब्जे में लेकर थाने ले आई है ।

