पूज्य आचार्य श्री मृदुलकान्त शास्त्री के मुखारबिंद से श्रीमद भागवत कथा में बह रही ज्ञान रस की बहार July 19, 20220
घरघोड़ा में 18 जुलाई से 24 जुलाई तक 6 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन शिव शर्मा और परिवार के द्वारा किया जा रहा है आचार्य मृदुल कांत शास्त्री के मुखारबिंद से दोपहर3 बजे से सायं 7 बजे तक कथा वाचन शंकर राइस मिल घरघोड़ा में किया जा रहा है प्रथम दिवस पर बैगिन डोकरी मंदिर से शंकर राइस मिल तक कलश यात्रा में हजारों की संख्या में बालिका महिलाएं शामिल हु । आतिशबाजी के साथ बैगिन डोकरी मंदिर से निकली कलश यात्रा के शुरु में कर्मा पार्टी के पीछे कतारबद्ध हजारों की संख्या में शामिल हुई बालिका महिला श्रद्धालुओं कलश यात्रा नगर में चर्चा का विषय बना रहा ।
आज की कथा में महाराज श्री के कपिल चरित्र ध्रुव चरित्र , जड़भरत कथा ,व अजामिल उपाख्यान का बहुत ही सुंदर कथा का वाचन ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया ।
कथा सुनने हजारों की संख्या में नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आये श्रद्धालु कथा में शामिल होकर श्रीमद भागवत कथा सुनकर पुण्य प्राप्त कर रहे हैं ।
शिव शर्मा परिवार के द्वारा कराए जा रहे आयोजन को नगरवासियों के द्वारा अपनी अपनी जवाबदारी के साथ शत प्रतिशत सफल बनाने जुट गए है । कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भक्तों का हुजूम उमड़ने से सम्पूर्ण नगर भक्तिमय हो गया है ।

