रायगढ़ पी.डी. महाविद्यालय में पिछले 2 दिनो से निरंतर चला आ रहा विरोध प्रदर्शन आज भी रहा जारी ।
विदित है पिछले 2 दिनो से निरंतर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पी.डी. महाविद्यालय के प्रवेश प्रक्रिया में हुए भ्रष्टाचार का पुरजोर विरोध करते आ रही है जिसे जारी रखते हुए आज भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायगढ़ के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को महाविद्यालय के समक्ष रखी जिसमे प्रमुख रूप से प्रांत सह मंत्री मनोबल सिंह ज़ाहिरे जी भी उपस्थित रहे और नगर के कार्यकर्ताओं के साथ प्राचार्य महोदय के समक्ष पुनः अपने मांगों को रखा परंतु आज भी प्राचार्य एवं कॉलेज प्रशासन ने अपना पल्ला झाड़ते हुए छात्र हित में कोई भी निर्णय लेने से मना कर दिया
लेकिन विधार्थी परिषद भी लगातार अपने मांगों में टिके रहे और वही विरोध प्रदर्शन में बैठे रहे देर शाम जब विधार्थी परिषद के कार्यकर्ता अडिग होकर वही महाविद्यालय में विरोध प्रदर्शन करते रहे तब विवश होकर प्रशासन द्वारा अनुविभागीय अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में तहसीलदार जी को भेजा गया जिनके द्वारा विधार्थी परिषद को आश्वासन दिया गया की जल्द से जल्द इस समस्या का निवारण किया जाएगा एवं उच्च स्तर पर इसकी जांच कर छात्र हित में निर्णय लिया गया प्रांत सह मंत्री मनोबल जी ने तहसीलदार के समक्ष प्रश्न रखा की रातों रात प्रवेश की तिथि को किस कणिका के आधार पर 19/07/22 से घटाकर 16/07/22 की दोपहर 12 बजे कर दिया गया
जिला संयोजक(यमन दास) द्वारा कहा गया की भ्रष्टाचार से लुफ्त कॉलेज प्रशासन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कैसे कर सकती है
नगर मंत्री(मनोज अग्रवाल) ने सारी भ्रष्टाचार को अच्छी तरह समझते हुए कहा की महाविद्यालय में प्रवेश की तिथि के साथ साथ 10% सीटो में भी वृद्धि किया जाए
इन्ही सभी मांगों के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायगढ़ द्वारा छात्र हित को देखते हुए अपनी बात कही
शांशवत पंडा (महाविद्यालय अध्यक्ष)
कोमल केशरवानी (नगर सह मंत्री)
प्रिया गुप्ता (नगर सह मंत्री)
संजना श्रीवास (नगर सह मंत्री) इनकी भी मांगो को तहसीलदार जी ने सुना
साथ ही विधार्थी परिषद के कार्यकताओ ने कहा की छात्र हित में सारे मांग पूर्ण न होने पर विधार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी

