बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष समेत विवेकानन्द झा के खिलाफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने थाने में की शिकायत
जशपुर। प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर एवं सबसे वरिष्ठ आदिवासी विधायक रामपुकार सिंह के खिलाफ राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग को लेकर फेसबुक में गलत टिप्पणी किए जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होना शुरू हो गए है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग पुलिस से की गई है। कार्यकर्ताओ के साथ बगीचा थाने पहुंचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सागर यादव ने इस संबंध में लिखित शिकायत की है। वही कांसाबेल थाने समेत जसपुर जिले के अन्य थानों में भी कांग्रेसी कार्यकर्ता सबंधितो के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग को लेकर एकजुट होते नजर आ रहे हैं, मनोज सागर यादव जिला अध्यक्ष कांग्रेस ने बगीचा थाने में शिकायत दर्ज कराया है कि वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह की छवि को पार्टी में धूमिल करने की नियत से भाजपा के सुनील अग्रवाल पत्थलगांव एवं विवेकानंद झा कुनकुरी के द्वारा सोशल मीडिया में राष्ट्रपति चुनाव के संदर्भ में क्रास वोटिंग किए जाने की झूठी खबर सोशल मीडिया में फैलाया गया है जिससे पार्टी में उनकी छवि खराब हुई है जिसे पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी आहत है अतः दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें ।

