October 3, 2025

प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अमीन मेमन पहुंचे शहर हुवा भव्य स्वागत,

प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अमीन मेमन पहुंचे शहर हुवा भव्य स्वागत,


कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक,
कहा 2014 के पहले का सामाजिक सद्भाव वाला भारत बनाना है,
आम जनता महंगाई के बोझ तले, करेंगे आंदोलन, जाएंगे आम जनता के बीच-अमीन मेमन
रायगढ़।
देश मे महंगाई सर चढ़ कर बोल रही है टेक्स के बोझ तले आम आदमी बुरी तरह कुचला जा रहा है। देश मे 2014 के बाद से आपसी समाजिक सौहार्द्य में तेजी से कमी आई है जो पहले हिन्दू भाई हमारे हमदम हुवा करते थे आज हमसे दूर होते जा रहे हैं। हम राजनीति करने नहीं बल्कि 2014 के पहले के नेहरू इंदिरा के भारत को बनाना चाहते हैं। आज देश मे धार्मिक समाजिक सद्भाव का तेजी से अवमूल्यन हुवा है इसके लिए हमें आगे आकर काम करने की जरूरत है। यह कहना था छत्तीसगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन का, प्रदेश अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित होने के बाद उनका प्रथम नगर आगमन हुआ था।
कांग्रेस अल्प संख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन का आज प्रथम नगर आगमन पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया । जिला कांग्रेस अल्प संख्यक विभाग के शेख मुबस्सीर हुसैन के नेतृत्व में शाही ईदगाह में पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान नगर निगम महापौर श्रीमती जानकी काटजू भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहीं और शाही ईदगाह में पौधरोपण रोपण किया। इस दौरान पार्षद सलीम नियरिया, पार्षद रंजना पटेल, पार्षद रुकमणी देवी, प्रदेश सचिव अशरफ खान, प्रदेश सचिव शेख ताजीम, पार्षद विकास ठेठवार, शाखा यादव,पार्षद आरिफ हुसैन, साजु खान, मो जावेद, मो सरफराज, मो इमाम, मो ताज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। इस दौरान महापौर जानकी काटजू व अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन के बीच आपसी विचार विमर्श व साथ मिलकर कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करने पर संक्षिप्त चर्चा हुई।

रविवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष हाजी शेख मुबस्सीर हुसैन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। शाही ईदगाह में पौधरोपण उपरांत जिला कांग्रेस कार्यलय में बैठक लेने निकले। कांग्रेस कार्यालय जाने से पहले गांधी प्रतिमा पहुंच कर महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पहुंच कर माल्यार्पण कर गांधी जी को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों की बैठक में संबोधित करते हुए कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन ने कहा कि 2014 के बाद से धार्मिक समाजिक सद्भाव का अवमूल्यन हुवा है। हमारे जो हिन्दू दोस्त हुवा करते थे हमसे दूर होते चले गए हमारे सामाजिक सद्भाव जो पहले हुवा करता था उसमें काफी विषमता आई है। हमे नेहरू व इंदिरा के भारत को वापस लाना है। उन्होंने यह भी कहा कि मंहगाई को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई जा रही है इसे लेकर आम जन के बीच जाएंगे।

नगर आगमन पर हुई भव्य स्वागत-
नगर आगमन पर छाता मुड़ा बाईपास से सर्किट हाउस तक युवा कांग्रेस नेता साजु खान के नेतृत्व में बाइक व कार रैली के साथ फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी युवा कांग्रेस, कांग्रेस अल्प संख्यक विभाग के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। निर्वाचित होने के बाद अपने आधिकारिक दौरे पर पहुंचे अमीन मेमन कांग्रेसी नेताओं द्वारा किये गए स्वागत से अभिभूत हुए। सर्किट हाउस पहुंचकर रात्रि विश्राम किया। इसके बाद सुबह रविवार को विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए।
चांदनी चौक राजापारा में भी भव्य स्वागत-
रविवार को शाही ईदगाह में पौधरोपण उपरांत राजा पारा और चांदनी चौक में भी भव्य स्वागत किया गया। राजा महल मैदान में प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन का अजहर हुसैन व युवा कांग्रेस के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। चांदनी चौक में पार्षद प्रभात साहू, पूर्व पार्षद लक्ष्मणेश्वर मिरी, सानू साबरी, जावेद खान, मो ताज, अबरार कादरी, मो शोएब व स्थानीय नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम को देखकर प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन अभिभूत हो गये।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *