थाना छुईखदान जिला राजनांदगांव (छ.ग.) दिनांक 01.08.2022
➡️ 1. सायबर टिपलाईन पुलिस मुख्यालय से प्राप्त रिपोर्ट पर नाबालिक बच्चों का अश्लील चित्रण करने वाला आरोपी रामचंद गंधर्व पिता चोहन दास गंधर्व उम्र 26 साल निवासी बुंदेली थाना छुईखदान जिला राजनांदगांव 67(ख) आईटी एक्ट के तहत गिरप्तार ।
➡️ 2. पूरे प्रदेश में की गई कार्यवाही।
दिनांक 01.08.2022 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री प्रफुल्ल ठाकुर (रा.पु.से. ), ओएसडी पुलिस अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई अंकिता शर्मा, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संजय महादेवा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री दिनेश सिन्हा खैरागढ़ के मार्गदर्शन में थाना छुईखदान प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू एवं स्टाफ के द्वारा आरोपी रामचंद गंधर्व पिता चोहन दास गंधर्व उम्र 26 वर्ष सा. बुंदेली थाना छुईखदान जिला राजनांदगांव द्वारा अपने आईडी से नाबालिक बच्चो का अश्लील पोस्ट फेसबुक में अपलोड करने पर आरोपी के विरूध्द धारा 67 ख आईटी एक्ट के तहत अपराध घटित करना प्रथम दृष्टया पाये जाने पर थाना छुईखदान में अपराध क्र. 216/2022 धारा 67(ख) आईटी एक्ट पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी रामचंद गंधर्व को आज दिनांक 01.08.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया।
➡️उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश कुमार साहू, एएसआई नारायण लाल सिन्हा, प्र.आर. 552 नंदकिशोर वैष्णव, प्र.आर. 748 डामेन्द्र कौशिक, आरक्षक क्रमांक 1193 छत्रपाल पैंकरा, चालक आरक्षक क्र. 1592 भूषण चंद्रवंशी, आरक्षक क्रमांक 1778 अनिल नाथ योगी, आरक्षक क्र. 623 सुशील साय पैंकरा, आरक्षक क्र. 1288 अतीश चंद्रवंशी, आर.क्र. 416 विनाेद पोर्ते का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

