खबर का असर…
आखिरकार सिद्धार्थ अनंत की हुई घरघोड़ा से रुखसती
घरघोड़ा। बीते दिनों खबर घरघोड़ा के स्थानांतरित तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत को कार्यमुक्त नहीं किए जाने से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिवक्ताओं की गहरी नाराजगी से संबंधित समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उस खबर का असर आज देखने को मिला, जब जिला कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने सिद्धार्थ अनंत को घरघोड़ा से हटाते हुए बरमकेला तहसील में पदस्थ करने का आदेश जारी कर दिया ।
हालांकि रायगढ़ जिले में तहसीलदारों की कमी का हवाला देते हुए अनंत को फिलहाल स्थानांतरित जिले के लिए भारमुक्त नहीं किया गया है, लेकिन कलेक्ट्रेट के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगले 2 माह के भीतर जिले में नए तहसीलदारों की पोस्टिंग हो जाएगी, उसके बाद अनंत को जांजगीर चाम्पा जिले के लिए भारमुक्त कर दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर स्थानीय सूत्रों का कहना है कि साहब फिर से माननीय उच्च न्यायालय से स्थगन प्राप्त करने की कोशिश में लग चुके हैं क्योंकि विगत 4 माह में यह उनका तीसरा ट्रांसफर आदेश है। बहरहाल आगे यह देखना दिलचस्प होगा कि कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच लचर सिस्टम की खाई इस मामले में कितनी गहरी साबित होती है ?

