रायगढ़. ज़िले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते सोमवार की रात को युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। शव को खेत में दफना दिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी युवक ने आज सुबह 9:00 बजे थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
पूरा मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र के कलमीडीपा गांव का है। जहां युवक ने अपनी पत्नी की हत्या करके उसके शव को खेत में गाड़ दिया। और पकड़े जाने के डर से सुबह थाने पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। जिसे हिरासत में ले लिया। और सच्चाई जानने के लिए उसे लेकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दफनाया गया लाश को बाहर निकाला गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक कलमी गांव का रहने वाला है। उसकी पहचान कुछ साल पहले शांति नाम की महिला से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। और साथ में पति-पत्नी की तरह रहने लगे। उनका एक बच्चा भी हुआ। लेकिन महिला की डिमांड दिन-ब-दिन बढ़ने लगी। महिला चाहती थी कि उनका अपना घर हो।
नया घर खरीदने के लिए महिला अपने पति से झगड़ा करने लगी। जिसके बाद पति ने किराए में मकान ले लिया। लेकिन पत्नी दिन-ब-दिन कई तरह की डिमांड करने लगी जिससे युवक पिछले कुछ महीनों से वह डिप्रेशन में रहने लगा था। और उसने सोमवार देर रात अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। और लाश को खेत में दफना दिया।
पुलिस ने न्यायिक दंडाधिकारी की उपस्थिति में शव को कब्र से खुदाई करके बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शांति बाई (34 वर्ष) के हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी सोनू सोनवानी निवासी ग्राम कलमी को गिरफ्तार कर लिया है।

