⁕ चौकी चिखिली पुलिस की. कार्यवाही
⁕ अवैध रूप से अपने एक्टिवा वाहन मे शराब परिवहन करने वाला आरोपी को किया गया गिरफ्तार
दिनांक – 11/09/2022
थाना – चौकी चिखली जिला – राजनांदगांव (छ.ग.)
दिनांक 11.09.2022 को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा राजनांदगांव एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के मार्गदर्शन में चौकी चिखली प्रभारी उप निरीक्षक श्री भोलासिंह राजपुत एवं थाना स्टाफ के चौकी चिखली क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री के उपर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त कर ग्राम गठूला धर्मकांटा के पास नाकाबंदी कर अवैध रूप से बिना नंबर के एक्टिवा वाहन मे शराब परिवहन करने वाला आरोपी दीपेष यादव पिता परदेषी यादव उम्र 20 साल साकिन शंकरपुर वार्ड नं. 09 चौकी चिखली जिला राजनांदगांव को पकड़े जिसके कब्जे से 40 पौवा गोवा स्पेषल व्हीस्की अंग्रेजी शराब कीमती 4800 रूपये मिला उक्त शराब एवं बिना नंबर का एक्टिवा वाहन को समक्ष गवाह के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी के विरूद्ध प्रकरण धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत् अपराध पंजीबध्द कर ज्युडिषियल रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय पेष किया गया । उपरोक्त कार्यवाही मे चौकी चिखली प्रभारी उप निरीक्षक भोला सिंह राजपूत, प्र0आर0 194 प्रियषील जागृत, आर0 1439 गिरजाषंकर देवांगन, आर0 939 कमल साहू का कार्य महत्वपूर्ण एवं सराहनीय रहा ।

