सारंगढ़। सारंगढ़ में निरंतर 3 वर्षों से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जी की सहमति एवं कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता प्रवीण जैन जी (रायपुर) के निर्देशानुसार शहीदों के नाम पर “खेल प्रतिभासम्मान” कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है, जिसमें शहीदों के नाम पर हर स्तर के प्रतिभावान खिलाड़ियों को कैटेगरी अनुरूप पुरस्कृत किया जाता रहा है। आज दिनांक 11-09-2022 दिन रविवार को सारंगढ़ के हृदयस्थल के समीप स्थित अग्रसेन भवन मे इस कार्यक्रम की शुरुवात हो चुकी है। प्रतिभा सम्मान पुरस्कार में रायगढ़ जेल में महिला प्रहरी के पद पर कार्यरत अंजू जोशी को मिला प्रतिभा सम्मान पुरस्कार । अंजू जो बास्टकेल बाल की उत्कृष्ट खिलाड़ी है और वर्तमान में अपने ड्यूटी करने के बाद रायगढ़ स्टेडियम में बच्चों को फ्री कोचिंग देती है एवं अंजू जोशी ने अपने विभाग से परमिशन लेकर शॉर्ट एन.आई. एस की डिग्री भी हासिल कर ली है और लीगल कोच बन गई है। उनके साथ में यूनिवर्सिटी में खेले 5 लड़कियों को भी पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े,श्रीमती सोनी अजय बंजारे, श्रीमती पदमा घनश्याम मनहर, श्रीमती मंजू मलाकार श्री शरद यादव, श्री अरुण मलाकार,श्री पुरुषोत्तम साहू, श्रीमती अनिका भाटद्वाज और गणमान्यो के द्वारा दीप प्रज्वललित कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया जा चुका है। गोल्डी श्री गोल्डी नायक एवं श्री राजेश शुक्ला की सराहनीय व्यवस्था के फलस्वरुप् यह कार्यक्रम भव्यता की ओर अग्रेषित है।