जांजगीर-चांपा. जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर चाचा-भतीजे ने मिलकर गांव के पंच की धारदार हथियार से हमला करके मौत के घाट उतार दिया था। पूरे मामले में कोर्ट ने चाचा-भतीजा को फांसी की सजा सुनाई है।
घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के तुसमा गांव की है। जहां 20 नवम्बर 2021 के दोपहर को चाचा-भतीजा ने मिलकर गांव के पंच पर लोहे के कत्ते से हमला कर दिया था। जिससे पंच के सिर व गर्दन में गंभीर चोंटे आई थी, व उसकी मौत हो गई थी।
मृतक भागवत साहू का सुनील व शोहित केंवट से जमीन के खरीद बिक्री के रकम को लेकर विवाद था। विवाद बढ़ने पर सुनील व शोहित ने भागवत की हत्या कर दी थी। हत्या के करीब 10 महीने बीत जाने के बाद जिला व सत्र न्यायालय के न्यायाधीश सुरेश जून ने दोनों आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है।

