रायगढ़. एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण)अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र कोकड़ीतराई क्रमांक 3 एवं आंगनबाड़ी केन्द्र लोईंग क्रमांक 4, कोतरा क्र.3 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए एवं आंगनबाड़ी केन्द्र ट्रंासपोर्ट नगर नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर तथा रानीगुड़ा में आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए गत दिवस आवेदन मंगाए गए थे। प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण कर प्राविधिक/अनंतिम मूल्यांकन पत्रक परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। उक्त सूची के संबंध में किसी भी आवेदिका को कोई आपत्ति है तो अपना दावा-आपत्ति परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ ग्रामीण के कार्यालय में 5 अक्टूबर 2022 सायं 5 बजे तक लिखित में प्रस्तुत कर सकते है। उक्त तिथि के पश्चात प्राप्त आपत्ति दावा मान्य नहीं किया जाएगा।

