रायगढ़. समाज सेवा मे अग्रणी संस्था लॉयन्स क्लब ने रायगढ़ के बडे रामपुर मे स्थित वृद्धाश्रम मे चावल, आटा, तेल, शक्कर, दूध पाउडर, दाल, सेवई, पोहा, आलू, प्याज, बिस्कुट आदि खाद्य सामग्री भेट की.
सभी वृद्धजन बहुत ही खुश हुए, पुनः पुनः आशीर्वाद देते हुए फिर आते रहने के लिए अनुरोध कर रहे थे.
कार्यक्रम मे अनीता कपूर, मीरा पासवान, ब॔सती सरकार, अंजू बसंल, मोना कंकरवाल, जस्सी फिलिप्स व उनकी पूरी टीम व अन्य सदस्यो ने हिस्सा लिया एवं सहयोग किया.

