पत्थलगांव । पत्थलगांव वार्ड क्रमांक संख्या 10 में सुता तालाब रास्ता में सैकड़ों वर्ष पुराना पीपल पेड़ गिर गया । इससे कई मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं । इस घटना में मकान के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गया । घटना में वहां मौजूद परिवार के नवजात सहित आधा दर्जन लोग बाल-बाल बच गए। वार्ड क्रमांक संख्या 10 के वार्ड पार्षद अजय बंसल ने घटना स्थल पहुँचकर परिवार से मिले तथा पेड़ को हटाने के लिए नगर पंचायत के कर्मचारियो को कहा है । मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश से नगर पंचायत वार्ड संख्या 10 स्थित विशाल पीपल का पेड़ जड़ सहित उखड़कर गिर गया । इस घटना में वार्ड संख्या 10 निवासी बुजवल यादव, कुलु यादव, चुनगूटी , कुलदीप यादव के परिवार के लोग बाल बाल बच गए । भाग्यवश हादसे के वक्त परिवार के पांच लोग मकान के दूसरे हिस्से में मौजूद थे, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। पेड़ गिरने से मकान के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गया है । वही वार्ड पार्षद अजय बंसल ने पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त मकान का मुआयना किया। उन्होंने पीड़ित परिवार के लोगों से बातचीत की तथा पेड़ को जल्द काटकर हटाने की बात कही है ।

