पत्थलगांव . अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में पत्थलगांव पुलिस ने सफलता हासिल की है। दरअसल बीते दिनों पत्थलगांव पुलिस ने ग्राम मुड़ेकेला के घर से एक व्यक्ति का शव बरामद किया था।वहीं निवासी लोधा एक्का के मकान में अल्फ़ोस एक्का को रात्रि सोते वक्त किसी ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी थी।जहां प्रथम दृष्टया पुलिस ने मौके पर घर में रखें सामान के चोरी होने का संदेह भी व्यक्त किया था या किसी प्रकार की साजिश की भी शंका जाहिर की गई थी।
बता दें कि उक्त मामले पर पत्थलगांव थाना प्रभारी भास्कर शर्मा सहित टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर गहराई से घटनास्थल का मुआयना किया था। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पतासाजी के लिए पूछताछ भी की गई थी। जिसमे पता चला कि अल्फोस एक्का शराब पीने का आदी था जो घटना वाले दिन मुर्गा और शराब की बात को लेकर अपने मां और बहन के साथ झगड़ा करते हुए उन्हें घर से भगा दिया था।वहीं हमेशा अलफोंस एक्का के द्वारा लड़ाई झगड़ा किया जाता था इसी बात को लेकर उसका बड़ा भाई संदीप एक्का काफी दिनों से अपने छोटे भाई के कृत्यों से परेशान था झगड़े वाले दिन बड़ा भाई संदीप एक्का ने रात्रि में उसके सोते समय गर्दन और भौं पर टांगी से वार करते हुए उसे मौत की नींद सुला दिया था एवं वहीं पुलिस से बचाव के लिए चोरी का संदेह हो जाए सोच कर पेटी एवं अन्य सामानों को बिखरा दिया था लेकिन पुलिस के सामने उनकी चालाकी धराशायी हो गई। पुलिस द्वारा संदीप एक्का से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टांगी एवं खून से सने कपड़े को जप्त किया है। आरोपी संदीप एक्का उम्र 30 साल निवासी मुड़ेकेला के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 27 अप्रैल 2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है
उक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा थाना प्रभारी, उनि चन्द्रकुमार सिंगार, सउनि संतोष तिवारी, प्र.आर. परमजीत सिंह, प्र.आर. रामनाथ राठिया,आरक्षक तुलसी राम रात्रे, भवानी लाल कहरा,पवन पैंकरा,आशिषन टोप्पो, अजय खेस्स, सुभाष नायक, भरत गुप्ता की सक्रिय भूमिका रही।

